Deoria massacre News | युवाओं का काफिला पीड़ित परिवार से मिलने के लिए हुए रवाना
Reporter – अमित कुमार | ख़बर बलिया से है जहाँ देवरिया हत्याकांड को लेकर बलिया के युवाओं में भारी आक्रोश। देवरिया हत्याकांड को लेकर युवाओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। और आरोपियों के घर के ऊपर बुलडोजर और मकान ध्वस्तीकरण जैसे कार्रवाई की मांग किया है। और मृतक सत्य प्रकाश दुबे के परिवार से मिलने के लिए भारी संख्या में युवा बलिया से देवरिया के लिए रवाना हुए हैं। युवाओं ने पीड़ित परिवार का हर तरह की मदद करने की बात कही है।
युवा, भानु दुबे ने बताया कि हम लोग दोनों परिवार से नहीं मिलेंगे स्व० सत्य प्रकाश दुबे के परिवार से मिलेंगे क्योंकि दूसरा पक्ष का हत्या किसने किया है। इसका पुष्टि अभी तक नही हुआ है। लेकिन सत्य प्रकाश दुबे के साथ जो घटना हुआ है। वह बहुत गलत हुआ है। और सबसे बड़ी बात यह है। कि इस घटना में बच्चों का कोई दोष नहीं था। और उन बच्चों का बेरहम हत्या कर देना यह काफी निंदनीय है।
Byte – भानु दुबे , युवा नेता | (Deoria massacre News)
जाने और खबर :-
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव
[…] […]