Sadhvi Pragya | झांसी, भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने झांसी में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि धारा 370 को हटाकर हमने भारत को अखंड कर दिया है। थोड़ा सा बचा है पाक अधिकृत, वह भी हो जायेगा, संकल्प है। इस संकल्प के साथ हम भगवा और भारत मां को राखी बाधेंगे। झांसी के मुक्ताकाशी मंच पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रक्षा बंधन उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता हिस्सा लेने पहुंची प्रज्ञा ठाकुर ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
Sadhvi Pragya | साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि जहां भाव का अभाव होता है, वहां संघ पर तीन-तीन बार प्रतिबंध लगा दिया करते हैं, क्योंकि उन्हें पता ही नहीं, अज्ञानी हैं। उन्हें नहीं पता कि संघ की स्थापना किन उद्देश्यों को लेकर हुई। ह्त्या गांधी की हुई, बैन संघ पर लगा दिया गया। इमरजेंसी इंदिरा गांधी ने लगाई, संघ पर बैन लगा दिया गया। ढांचा कार सेवकों और राम भक्तों ने तोड़ा, बैन संघ पर लगा दिया। कभी ग्यारह महीने का, कभी अठारह महीने का, कभी छह महीने का। संघ पर बैन क्यों। उस विचारधारा पर बैन लगाया गया जो देश के प्रति निष्ठा और समर्पण को प्रोत्साहन देता है।
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने आगे कहा कि संघ का प्रचारक बड़ा तपस्वी होता है। घर घर जाकर भोजन करना कितना अपमानजनक होता है कभी कभी। कभी तो कोई भोजन के लिए पूछता ही नहीं। कहने पर भी नहीं मिलता। कभी एक दिन में चार बार मिल गया तो कभी चार दिन में एक बार मिलता है। ऐसे तपस्वियों पर बैन लगाने का काम सिर्फ देशद्रोही करते हैं।
Sadhvi Pragya Singh Thakur :- Member of the Lok Sabha
जाने और खबर :-
पत्रकार विकास परिषद प्रयागराज में भव्य भंडारा का आयोजन किया गया
[…] धारा 370 हटा कर हमने भारत को अखंड कर दिया-… […]