Sat. Jul 27th, 2024

Businesswomen in India

Businesswomen in India : भारत में अब दिन-ब-दिन स्टार्टअप बढ़ रहे है जिससे अब युवाओं के साथ-साथ महिलाएं भी अपना खुद आ बिजनेस शुरू कर अपने सपने पूरे कर रही है, और यही नहीं दिन दुगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रही है। इससे  अन्य भारतीय महिलाए भी सशक्त हो रही है और मात्र महिलाएं किचन तक ही सिमित नहीं रही है।

भारत जैसे देश में, जहां ज्यादातर महिलाओं को घर की देहलीज से बाहर निकल कर कमाने के लिए कई मुश्किलों का -सामना करना पड़ता है वहां कुछ ऐसी भी महिलाएं हैं जो सभी बन्धनों को तोड़ कर घर से बाहर निकली और अपना खुद का एक अलग ही वजूद बनाया।

ये सुपर वीमेन संघर्षों और चुनौतियों में भी अपनी सफलता की कहानी गढ़ने में सफल रही। आज हम बात करेंगें कुछ ऐसी महिलाओं की जिन्होनें बिजनेस वीमेन का ख़िताब हासिल कर अन्य महिलाओं को आगे बढ़ने को प्रोत्साहित किया है:

क्रम संख्याबिजनेस वीमेन का नामबिजनेस/ स्टार्टअप का नामस्थापना वर्ष
1अदिति गुप्तामेंस्ट्रुपीडिया2012
2गजल अलघमामाअर्थ (Mamaearth)2016
3फाल्गुनी नायरनायका (Nykaa)2012
4वंदना लुथराVLCC1989
5निसाबा गोदरेजगोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट2001
6विनीता सिंहशुगर कॉस्मेटिक2015

अदिति गुप्ता

मासिकधर्म का नाम सुनते ही हमारे चेहरे पर अजीब से भाव आते है। जी हाँ आज भी मासिकधर्म, पीरियड की बात करना टेबू माना जाता है पर अदिति गुप्ता ने इससे हटकर बात की। अदिति गुप्ता मेनस्ट्रुपीडिया की सह-संस्थापक हैं, जो मासिक धर्म के बारे में जागरूकता फैलाने पर काम करती है। उनकी गिनती भारत की सबसे सफल बिजनेस वीमेन में की जाती है। उन्होंने अपने पति तुहिन पॉल के साथ मेनस्ट्रुपीडिया पहल को शुरू किया था।

इस बिजनेस के द्वारा उन्होंने महिलाओं को मासिक धर्म के बारे में शिक्षित करने के लिए चित्रों और ग्राफिक्स के साथ मासिक धर्म पर एक वेबसाइट बनाने का फैसला किया। अदिति महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जानकारी देती रहती हैं। यही नहीं देश के पिछड़े हुए गांवों में जाकर भी वो पीरियड्स के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी भी प्रदान करती है। अदिति झारखंड के गढ़वाल की रहने वाली हैं। अदिति ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, अहमदाबाद से पोस्ट-ग्रेजुएट किया हैं।

गजल अलघ (Businesswomen in India)

जब भी सबसे अधिक सफल बिजनेस विमेन की बात आती है, तो मामाअर्थ की सह-संस्थापक, ग़ज़ल अलघ का नाम सबसे पहले आता है। गजल ने अपने पति वरुण अलघ के साथ मामाअर्थ की शुरूआत की थी , यही नहीं गजल प्रसिद्ध शार्क टैंक इंडिया शो के जज पैनल में भी बैठती हैं।

अगर बात करे गजल की शैक्षिणिक योग्यता की तो ग़ज़ल अलघ पंजाब यूनिवर्सिटी से आईटी में बीसीए ग्रेजुएट हैं। इसके बाद उन्होंने समर इंटेंसिव कोर्स के लिए स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स में एडमिशन लिया और बाद में, शॉ न्यूयॉर्क एकेडमी ऑफ आर्ट में आगे की पढ़ाई पूरी की।

फाल्गुनी नायर (Businesswomen in India)

फाल्गुनी नायर भारत की सबसे सफल बिजनेस वीमेन में से एक हैं जी हाँ फाल्गुनी नायर फेमस ऑनलाइन ब्यूटी वेबसाइट नायका की फाउंडर हैं। कोटक महिंद्रा के साथ 20 वर्षों तक काम करने के बाद उन्होंने नायका को लॉन्च करने की घोषणा की । नायका पर आपको 850 से अधिक ब्रांड देखने को मिलेंगें। यही नहीं नायका के 35 ऑफलाइन स्टोर्स भी है।

वंदना लुथरा

वंदना लूथरा VLCC की संस्थापक हैं। VLCC विश्व का सबसे भरोसेमंद ब्यूटी, हेल्थ और फिटनेस ब्रांड है। लूथरा ने 1989 में नई दिल्ली में ब्यूटी और स्लिमिंग सेंटर खोलने के साथ ही ब्रांड की पहली नीवं रखी थी।

वर्ष 2013 में उन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मानों में से एक, पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 2012 में एशियन बिजनेस लीडर्स फोरम ट्रेलब्लेज़र अवॉर्ड, 2010 में एंटरप्राइज एशिया वुमेन एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवॉर्ड और 2008 में राजीव गांधी अवॉर्ड भी अपने नाम किया था।

निसाबा गोदरेज

अगर बात करें निसाबा की तो वे गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की कार्यकारी अध्यक्ष हैं। निसाबा ने पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल से विज्ञान में स्नातक की डिग्री और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए की डिग्री प्राप्त की। निसाबा वर्ष 2001 से  गोदरेज को पूर्णतया रूप से संभाल रही है।

विनीता सिंह (Businesswomen in India)

विनीता सिंह ने अपने करियर की शुरुआत आईटीसी और डॉयचे बैंक में इंटर्नशिप के साथ शुरू की, इसके बाद उन्होंने IMA अहमदाबाद में एमबीए की पढ़ाई पूरी की। 2015 में, विनीता ने शुगर कॉस्मेटिक्स की स्थापना की जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और दिन-ब-दिन तरक्की कर रही है।

जाने और खबर :-

Work from home Jobs: अब घर बैठे पैसा कमाना हुआ आसान, बस इस तरह अप्लाई करें इन वेबसाइट्स पर और हो जाए मालामाल 

One thought on “Businesswomen in India: इन महिलाओं ने दहलीज से बाहर निकल कर बनाया अपना करियर और आज है देश की जानी-मानी बिजनेस वीमेन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *