Sun. Sep 8th, 2024

Cafe Franchise under 5 Lakh

Cafe Franchise under 5 Lakh : अभी के समय में और कोई बिजनेस चले या ना चले फ़ूड बिजनेस बिना किसी नुकसान के चलने वाला बिजनेस है, फ़ूड इंडस्ट्री में आपको हमेशा मुनाफा ही मिलेगा। पिछले दशकों में फ़ूड इंडस्ट्री में काफी वृद्धि हुई है, अब आप खुद का स्टार्टअप करने का सोच रहे होंगें पर उसमें बहुत अधिक निवेश की आवश्यकता होती है, आधुनिकता के साथ  फ्रेंचाइजी मॉडल काफी ट्रेंड कर रहा है, फ्रेंचाइजी मॉडल कम निवेश के साथ अच्छा रिटर्न दे सकता है।

आज हम आपको भारत में 5 लाख से कम कीमत वाले फ्रेंचाइजी मॉडल की लिस्ट शेयर कर रहे है जिसमें आप निवेश कर अपना खुद का कैफ़े शुरू कर सकते है।

क्रम संख्याकैफे का नाम कुल निवेश 
किआ कैफ़े 3 से 5 लाख के बीच 
पिज़्ज़ा सेंट्रल 5 लाख से भी कम
महाराजा वडापाव्3 लाख से 4 लाख के बीच 
समोसा जंक्शन3 लाख रुपए

1. किआ कैफे :

किआ कैफे पोपुलर कैफे आउटलेट है जो मुख्य रूप से अपने चाय के स्वाद के लिए जाना जाता है, और यह मिडिल क्लास लोगों के लिए पॉकेट-फ्रेंडली चाय और स्वादिष्ट नाश्ते के साथ कॉफी के लिए एकदम बढ़िया आप्शन है। अगर आप भी दोस्तों के साथ शोर्ट टाइम मीट करते रहते है तो बातचीत का आनंद लेने के लिए यह बढ़िया जगह है।

  • किआ फ्रेंचाइजी की कीमत: 2,00,000 रुपये
  • कुल निवेश की आवश्यकता : 10,000 रुपये से 50,000 रुपये।
  • रॉयल्टी/कमीशन: 5 प्रतिशत
  • रिटर्न मिलने का प्रतिशत: 54 प्रतिशत

2. पिज़्ज़ा सेंट्रल : (Cafe Franchise under 5 Lakh)

बड़े शहर हो या छोटे टाउन पिज़्ज़ा तो छोटे हो या बड़े सभी का पसंदीदा फ़ूड है, ऐसे में पिज़्ज़ा सेंट्रल पिज़्ज़ा के विभिन्न प्रकार के स्वाद वाली फ्रैंचाइज़ी है। इसके मेन्यू में पिज्जा के अलावा बर्गर, शेक, स्मूदी, कोल्ड कॉफी और डेसर्ट भी शामिल हैं।

  • इसमें आपको चार अलग-अलग प्रकार के फ्रैंचाइज़ मॉडल मिलते है: स्टैंडर्ड, प्रीमियम, महाराजा और बेकरी के साथ महाराजा।
  • स्टैंडर्ड मॉडल छोटे शहरों के लिए एकदम सही है और इसका बजट 5 लाख रुपए से भी कम का होता है।  कुल बजट :2 लाख + जीएसटी 18%
  • अन्य खर्चों में उपकरण, ब्रेड मशीन, डिश, वेब ऐप और डिजिटल मार्केटिंग शुल्क और एंड्रॉइड ऐप के लिए कुल शुल्क लगभग 2,70,000 रु हैं।
  • कुल फायदा : इस निवेश में आपको लगभग 30% रिटर्न मिलेगा, इस वजह से, पिज़्ज़ा सेंट्रल को भारत में सबसे सफल और किफायती फास्ट-फूड फ्रैंचाइज़ी माना जाता है।

3. महाराजा वड़ापाव :

जब भी सस्ते, किफायती और स्वादिष्ट नाश्ते की बात होती है तो वडापाव सबसे बेहतर आप्शन है। महाराजा वड़ापाव ब्रांड ने 2015 में नीवं स्थापित की थी और आज ऐसा कोई मेट्रो सिटी नहीं है जो महाराजा वड़ापाव ब्रांड से छूटा हो।  

कुल लागत : इस ब्रांड की फ्रैंचाइज़ी 5 लाख से कम है इसमें आपको कियोस्क-बेस्ड फ्रैंचाइज़ी मिलती हैं।

4. समोसा जंक्शन : (Cafe Franchise under 5 Lakh)

भारत में समोसे को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। इसे भारत की जनता द्वारा बड़े पैमाने पर पसंद किया जाता है और खाया जाता है। इसके विभिन्न वर्जन मार्किट में उपलब्ध हैं। इस फ्रैंचाइज़ में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के समोसे 25 से अधिक विभिन्न किस्मों में आते हैं। यहाँ न मात्र समोसे बल्कि जलेबी भी आपको साथ में परोसा जाता है। कंपनी का देशभर में 500 आउटलेट खोलने का लक्ष्य है।

कुल निवेश समोसा जंक्शन फ्रेंचाइजी खोलने की लागत लगभग 3 लाख रुपए है। जिसमें एक लाख निवेश सिक्यूरिटी और शेष राशि का उपयोग उपकरण, फर्नीचर, एड आदि के लिए किया जाता है।

जाने और खबर :-

Businesswomen in India: इन महिलाओं ने दहलीज से बाहर निकल कर बनाया अपना करियर

One thought on “मात्र 5 लाख से भी कम बजट में शुरू करें यह फ्रैंचाइज़ी कैफ़े, एक महीने में मिलेगा जबरदस्त मुनाफा ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *