हल्दी, बलिया। Jan Chaupal of former minister | विकास खण्ड बेलहरी के प्राथमिक विद्यालय कठही(बबुआपुर)पर शनिवार की शाम समाजसेवी विक्रमादित्य पाण्डेय की अध्यक्षता में जन चौपाल लगाया गया।जिसके मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी रहे।मुख्य अतिथि को गांव के वरिष्ठ लोगों और प्रधान प्रतिनिधि सनोज कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए माला पहनाया। मुख्य अतिथि ने सभा को बताया कि भाजपा सरकार गरीबों की सरकार है।।उन्होंने राज्य तथा केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बारीकी से बताया।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है।आज हमारे देश का परचम पूरे विश्व में लहरा रहा है।आज हमारा देश मोदी जी के नेतृत्व में विश्व गुरु बन चुका है।इस मौके पर मृत्युंजय तिवारी,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अजय पांडेय,सोनू तिवारी,सोनू उपाध्याय, नन्हू,रामजी यादव, बुचकुन उपाध्याय,मुन्ना सिंह,पप्पू उपाध्याय, अनिरुद्ध तिवारी,नारायण जी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन सुनील पांडेय ने किया।
Jan Chaupal of former minister
जाने और खबर :-
समाधान दिवस पर थाना कोतवाली बलिया में चार मामलों का किया गया निस्तारण
[…] पूर्व मंत्री का लगा जन चौपाल.. […]