Romantic Movies : बॉलीवुड हो और रोमांस की बात न हो तो अधुरा सा लगता है, बॉलीवुड में 60 के दशक से ही रोमांस का ट्रेंड चर्चा में है। चाहे किसी भी व्यक्ति को सस्पेंस या थ्रिलर पसंद हो या नहीं हो रोमांस तो सभी की पहली पसंद माना जाता है, यशराज का बैनर हो या धर्मराज का पोस्टर, रोमाटिक सिन तो किसी भी फिल्म की जान होते है।
अभी वक्त के साथ सिनेमा में काफी परिवर्तन आया है और हर तरह की फ़िल्में सिनेमा पर धूम मचा रही है ऐसे में कभी-कभी यह कन्फ्यूजन आता है की आखिर वीकेंड पर कौनसी मूवी देखे जिसमें रोमांस का तड़का हो, तो इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए हम लाए है ऐसी मूवीज की लिस्ट जिन्हें आप घर बैठे ott पर आराम से देख सकते है:
ज़रा हटके ज़रा बचके :
![Zara Hatke Zara Bachke,
Romantic Movies](https://today9uttarpradesh.com/wp-content/uploads/2024/05/Zara-Hatke-Zara-Bachke-1024x576.webp)
ज़रा हटके ज़रा बचके फिल्म वैसे तो 2 जून 2023 को रिलीज हो चुकी है पर अभी यह फिल्म ott पर उपलब्ध है जी हाँ आप इस फिल्म को jiocinema पर देख सकते है। जिसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है।इस फिल्म में मुख्य भूमिका में विक्की कौशल और सारा अली खान है। सूत्रों के हवाले से बताये गए आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 115।89 करोड़ की कमाई की थी। यह कहानी ऐसे कपल की है जो रोमांस के साथ-साथ पति-पत्नी के बीच की नौक-झोंक को भी दर्शाते है।
लुका छुपी : (Romantic Movies)
![Luka Chuppi](https://today9uttarpradesh.com/wp-content/uploads/2024/05/Luka-Chuppi-1024x576.webp)
लुका छुपी फिल्म वैसे तो 2019 में रिलीज हुई थी। पर अभी यह फिल्म सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज हुई है। तो आप घर बैठे इसका आनंद ले सकते है। इसका फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। इसमें मुख्य भूमिका में कार्तिक आर्यन, कृति सेनन है। इस फिल्म में दोनों सारी दुनिया से छिपकर लिव इन में रहते है। और अंत में बहुत ही अलग तरह से दोनों का रिश्ता सबके सामने आ जाता है।
तू झूठी मैं मक्कार : (Tu Jhoothi Main Makkaar)
![Tu Jhoothi Main Makkaar,
Romantic Movies](https://today9uttarpradesh.com/wp-content/uploads/2024/05/Tu-Jhoothi-Main-Makkaar-1024x576.webp)
तू झूठी मैं मक्कार फिल्म वैसे तो 8 मार्च 2023 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म आप Netflix पर देख सकते है। यह कहानी ब्रेकअप एक्सपर्ट्स के ऊपर है। इस कहानी में मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर है। और यही नहीं इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री के बहुत चर्चे हुए थे।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी :
![Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani](https://today9uttarpradesh.com/wp-content/uploads/2024/05/Rocky-Aur-Rani-Kii-Prem-Kahaani-1024x576.webp)
जब भी रोमांस, मस्ती, फन और एन्जॉय की बात हो और रणवीर सिंह की कोई फिल्म न हो तो यह सूची ही अधूरी सी लगती है। जी हाँ हम बात कर रहे है रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की लवस्टोरी की. इस फिल्म में रॉकी जाना-माना बिजनेसमेन है। और आलिया उर्फ़ रानी न्यूज़ एंकर जहाँ रिश्ते की शुरुआत टाइम पास के लिए होती है पर अंत में दोनों प्यार में पड़ जाते है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर आराम से घर बैठे देख सकते है।
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया : (Romantic Movies)
![Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya,
Romantic Movies](https://today9uttarpradesh.com/wp-content/uploads/2024/05/Teri-Baaton-Mein-Aisa-Uljha-Jiya-1024x576.webp)
युवाओं की पसंदीदा मूवीज की श्रेणी में एक नाम शाहिद कपूर, कीर्ति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का भी आता है। यह कहानी एक रोबोट के साथ प्यार में पड़ने की है जहाँ शाहिफ कपूर एक रोबोट उर्फ़ कीर्ति सेनन को प्यार कर बैठते है और अंत में उन्हें एक इन्सान और रोबोट के फील में फर्क पता चलता है।
जाने और खबर :-
बॉलीवुड की फेमस भाभी Tripti Dimri की यह टॉप मूवीज धूम मचाने को है तैयार
[…] […]