Sat. Jul 20th, 2024

under construction bridge fell down

Reporter – अमित कुमार | Location – बलिया,यू पी | Under construction bridge fell down

ख़बर उत्तर प्रदेश के बलिया के नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत फिरोजपुर गांव में मगही नदी पर ब्रिज कारपोरेशन द्वारा पुल बनाया जा रहा था। बन रही निर्माणाधीन पुल का बड़ा स्लैब नीचे गिर गया है। पुल का स्लैब नीचे गिरने से आसपास के लोगो मे हड़कम्प मच गया। हालांकि इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नही हुआ है। आसपास के लोगों का आरोप है कि सेतु मिगम की लापरवाही से पुल का इतना बड़ा स्लैब नीचे गिरा है।

DM ने त्रिस्तरीय टीम गठित कर जांच आख्या तीन दिन के अंदर मांगा

बलिया के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि 8 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से लगभग 80 मीटर का लम्बा पुल बन रहा था। और इसी दौरान नीचे गिर गया। इस संदर्भ में DM ने त्रिस्तरीय टीम गठित कर जांच आख्या तीन दिन के अंदर मांगा है। और बताया कि इसमें जो लोग दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।

Byte – रविन्द्र कुमार , जिलाधिकारी, बलिया (under construction bridge fell down)

जाने और खबर :-

पुण्यतिथि पर याद किए जायेगे स्व०लेखनाथ पांडेय

One thought on “बलिया में बन रही निर्माणाधीन पुल का बड़ा स्लैब नीचे गिरा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *