Crew OTT Release: सिनेमा में कई सारी फ़िल्में धूम मचाती है, और अभी तो धीरे-धीरे महिलाओं पर आधारित फ़िल्में जबरदस्त ट्रेंड कर रही है। गंगुबाई काठियावाडी, क्वीन तक तो बात ठीक थी पर अब एयर होस्टेस की जिंदगी पर आधारित फिल्म crew ने जमकर कमाई की। इस फिल्म में करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सैनन ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म इस वर्ष 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। और सिनेमा के बाद यह फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है।
फिल्म का नाम | क्रू (Crew) |
सिनेमा रिलीज डेट | 29 मार्च |
Ott रिलीज डेट | 24 मई 2024 |
Ott प्लेटफॉर्म | Netflix |
मुख्य भूमिका | करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सैनन |
सहायक भूमिका | दिलजीत दोसांझ, कपिल शर्मा, पृथ्वीराज मित्तल, सास्वता चटर्जी |
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | वैश्विक कलेक्शन 157 करोड़ |
फिल्म के बारे में अन्य जानकारी :
इस फिल्म का निर्देशन राजेश कृष्णन ने किया है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सैनन के साथ सहायक भूमिका में दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा भी देखने को मिलेंगें। इस फिल्म में दिव्या राणा के रूप में कृति सेनन, गीता सेठी के रूप में तब्बू और जैस्मीन के रूप में करीना कपूर हैं। दिलजीत दोसांझ कस्टम ऑफिसर की भूमिका निभाते हैं, और कपिल शर्मा तब्बू के पति अरुण सेठी की भूमिका निभाते हैं। यही नहीं इस फिल्म में पृथ्वीराज मित्तल जो की एयरलाइन hr है उनके रूप में राजेश शर्मा और विजय वालिया के रूप में सास्वता चटर्जी जैसे सितारे भी हैं।
किस प्रकार है फिल्म की कहानी : (Crew OTT Release)
यह फिल्म तीन महिलाओं के जीवन के इर्द-गिर्द ही बनी है यह महिलाएं फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में काम करती हैं। ये सभी महिलाएं अलग-अलग जगहों से आती हैं लेकिन आर्थिक समस्या तीनों के जीवन में समान रूप से रहती है।
इसमें यह महिलाएं जिस एयरलाइन में काम करती है उस एयरलाइन का मालिक गोल्ड स्कैम करता है पर अंत में वो खुद को दिवालिया घोषित कर भारत छोड़ कर चला जाता है। जिसके बाद तीनों लड्किया तस्करी से पैसा कमाने का फैसला करती है। हालाँकि इस सफ़र में कई उतार-चढाव आते है पर अंत में तीनों विजयी हो जाती है।
इस फिल्म में महिला की ज़िन्दगी के संघर्षों को बहुत करीब से दर्शाया गया है साथ ही उससे लड़ने के लिए जूनून और जज्बे की आवश्यकता को भी बताया गया है।
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक crew फिल्म का भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 83।42 करोड़ रुपये रहा। वैश्विक स्तर पर फिल्म का कलेक्शन 156 करोड़ रहा।
OTT पर हुई रिलीज : (Crew OTT Release)
यह फिल्म कल अथार्त 24 मई को Netflix पर रिलीज हो चुकी है। अगर आप भी वीमेन ओरिएंटेड मूवी देखने के शौक़ीन है तो यह फिल्म आपको जरुर देखनी चाहिए।
जाने और खबर :-
Cannes में #LoveInVietnam का पोस्टर हुआ लॉन्च
[…] Crew OTT Release: OTT पर धूम मचाने को तैयार है Woman ओरि… […]