Sat. Jul 27th, 2024

Mahindra XUV 3XO Features

Mahindra XUV 3XO Features:  महिंद्रा की गाड़ियाँ भारत देश में चर्चा में बनी रहती है। महिंद्रा की XUV व SUV भारत में हर किसी की पहली पसंद है। महिंद्रा XUV 3XO की बुकिंग शुरू होने के साठ मिनट के अंदर ही 50,000 बुकिंग हो चुकी है। XUV 3XO की डिलीवरी 26 मई, 2024 से शुरू हो चुकी है। महिंद्रा XUV एक रोयल लुक के साथ-साथ जबरदस्त फीचर भी प्रदान करती है जिससे आप इस गाडी को खरीदने ले लिए नहीं सोचेंगें। महिंद्रा XUV 3XO का मुकाबला हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, टाटा नेक्सॉन और मारुति सुजुकी ब्रेज़ा जैसे मॉडलों से होगा।

आइये जानते है महिंद्रा XUV 3XO के फीचर और कीमत :

इंजन और पॉवर है दमदार :

XUV 3XO में 110 PS जनरेट करने वाला 1/2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन, 130 PS जनरेट करने वाला 1/2-लीटर T-GDI टर्बो-पेट्रोल इंजन और 117 PS जनरेट करने वाला 1।5-लीटर डीजल इंजन दिया गया। यह गाडी 17।96 से 21।2KM की माइलेज प्रदान करता है। यह गाड़ी 110,115,129 bhp की पॉवर और 200, 230,300 NM की टार्क जनरेट करता है।

महिंद्रा XUV 3XO के फीचर : (Mahindra XUV 3XO Features)

अगर बात करें महिंद्रा XUV 3XO के फीचर की तो इसमें  एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ फ्लोटिंग 10।25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, 7-स्पीकर हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 10।25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर और रियर एसी दिया गया हैं।

Mahindra XUV 3XO Features

यात्रियों की सुरक्षा का भी रखा गया है ख्याल :

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें 6 एयरबैग, लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 3-पॉइंट सीटबेल्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट दिया गया हैं।

वैरिएंट ऐसे की शॉक हो जाये आप :

महिंद्रा XUV 3XO को 9 वैरिएंट व 8 कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। अगर बात करें इसके वेरिएंट की तो वो इस प्रकार हैं: MX1, MX2, MX3 Pro, MX3, MX3 Pro, AX5, AX5 L, AX7 और AX7 L। जबकि अगर बात करें कलर आप्शन की तो वे निम्न प्रकार से है: लाल, पीला, सफेद, हरा, ग्रे,  काला, बेज और नीला।

कीमत और बुकिंग से जुडी जानकारी :

महिंद्रा XUV 3XO को आप मात्र 21,000 रुपये में बुक कर सकते है। इसकी कीमत 7.49 से 18 लाख तक है। इसके बेस मॉडल की कीमत 7,49,000 है और अन्य सभी खर्चो को मिलाकर यह गाडी 8,41,750 रुपए में मिलेगी।

इस गाडी को आप मात्र 16 हज़ार EMI के साथ घर ला सकते है।

Mahindra XUV 3XO Features:

फीचर जानकारी 
इंजन कैपेसिटी1।2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन,1।2-लीटर T-GDI टर्बो-पेट्रोल इंजन 
पॉवर 110,115,129 bhp 
टार्क 200, 230,300 NM 
फीचर एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ फ्लोटिंग 10।25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, 7-स्पीकर हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 10।25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर और रियर एसी 
वैरिएंट MX1, MX2, MX3 Pro, MX3, MX3 Pro, AX5, AX5 L, AX7 और AX7 L
कीमत 7.49 से 18 लाख रुपए
— Mahindra XUV 3XO Features —

जाने और खबर :-

New MG Astor Facelift के फोटो हुए लीक, फीचर्स ऐसे की मार्किट में मच जाए धमाल

One thought on “Mahindra ने लॉन्च की XUV 3XO, मात्र 16000 की मासिक EMI के साथ गाड़ी को बना लें अपना”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *