Sat. Jul 27th, 2024

Government Scheme for Women

Government Scheme for Women : आज के आधुनिक युग में, महिलाओं को सशक्त बनाना न मात्र लैंगिक समानता की ओर बढ़ता हुआ कदम है, बल्कि भारत को आर्थिक समृद्धि की दिशा में ले जाने की भी पहल है। महिलाओं को पौरोणिक काल से ही सर्वगुण संपन्न कहा जाता है, ऐसा कोई कार्य नहीं जो महिलाएं नहीं कर सकती। यही नहीं महिलाएं अपने अनूठे दृष्टिकोण और नवीन विचारों के साथ कई ऐसे बिजनेस बनाने की क्षमता रखती हैं जिसे देख बड़े-से-बड़ा उद्यमी भी दांतों तले ऊँगली दबा लेता है। 

महिलाये सबी करना चाहती है पर उनकी सफलता में महत्वपूर्ण बाधाओं में से एक वित्तीय सहायता प्राप्त करना है। आज भी महिलाओं का कमाना कुछ हद तक हीन दृष्टी से देखा जाता है ऐसे में सरकार महिलाओं का ध्यान रखने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए कुछ लोन योजनायें लॉन्च करती है, आज हम बात करेंगें ऐसी ही कुछ फायदेमंद लोन योजनाओं की जिनमें अप्लाई कर महिलाये बन सकती है बिजनेसवुमन :

महिलाओं के लिए सरकारी लोन योजनायें : 

  1. उद्योगिनी योजना
  2. सेंट कल्याणी योजना
  3. स्टैंड अप इंडिया योजना
  4. स्टैंड अप इंडिया योजना
  5. अन्नपूर्णा योजना
  6. मुद्रा योजना
  7. स्त्री शक्ति पैकेज

1. उद्योगिनी योजना: (Government Scheme for Women)

उद्योगिनी योजना महिलाओं की बिजनेस क्षमता को समझ कर उन्हें अपना बिजनेस बनाने के लिए लोन प्रदान करती है। इस योजना के द्वारा विधवा, निराश्रित और विकलांग महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाती है साथ ही वंचित और आर्थिक रूप से असक्षम महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोन दिया जाता है।

ऋण राशि व ब्याज दर: बीपीएल व जरुरतमंद महिलाओं को कम या शून्य ब्याज दरों पर ऋण प्रदान किया जाता है।

पात्रता: 18 से 45 वर्ष की आयु की महिलाएं, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय निश्चित की गयी आय सीमा से कम है। इस योजना में विधवाओं, विकलांगों और निराश्रित महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

2. सेंट कल्याणी योजना

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य बिना किसी प्रकार की सिक्यूरिटी के महिलाओं को लोन प्रदान कर सशक्त बनाना है।

ऋण राशि व ब्याज दर: इसमें मुख्य रूप से बिजनेस का विस्तार करने, आधुनिकीकरण, और नए बिजनेस सेटअप के लिए कम ब्याज दर पर बिना सिक्यूरिटी के लोन प्रदान किया जाता है।

पात्रता: छोटे व्यवसायों, सूक्ष्म और लघु उद्योगों और स्व-रोज़गार करने वाली महिलाएं इस योजना के लिए पात्र है।

3. स्टैंड अप इंडिया योजना : (Government Scheme for Women)

स्टैंड अप इंडिया योजना का मुख्य उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस जैसे क्षेत्रों में ग्रीनफील्ड बिजनेस स्थापित करने के लिए लोन प्रदान करना है।

ऋण राशि व ब्याज दर: इस योजना के तहत 10 लाख से 1 करोड़ रुपए तक का लोन दिया जाता है।

पात्रता व उद्देश्य: इस योजना के तहत प्रति बैंक शाखा में कम से कम एक महिला का समर्थन करना है और उन्हें आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ाना है।

4.अन्नपूर्णा योजना

महिलाओं को वैसे भी अन्नपूर्णा कहा जाता है। ऐसे में फ़ूड इंडस्ट्री ऐसा बिजनेस है जिसमें महिलाएं बहुत जल्दी प्रगति करती है इस योजना के द्वारा  क्लाउड किचन की स्थापना करने या कैटरिंग बिजनेस का विस्तार करने के लिए महिलाओं को लोन प्रदान किया जाता है।

ऋण राशि व ब्याज दर: इस योजना के तहत महिलाओं को रसोई उपकरण और बर्तन खरीदने के लिए  ऋण प्रदान किया जाता है।

पात्रता: इस योजना का लाभ फ़ूड इंडस्ट्री से जुडी महिला उठा सकती है इसमें आप बिना किसी सिक्यूरिटी के लोन भी प्राप्त कर सकते है।

5. स्त्री शक्ति पैकेज

यह योजना भारतीय स्टेट बैंक द्वारा ज़ारी की गयी है। इस योजना के द्वारा  उन महिलाओं को कम ब्याज दरों पर ऋण प्रदान करना है जिनके पास छोटे उद्यमों में बहुमत हिस्सेदारी है।

ब्याज दर कम: इस योजना के तहत एक निश्चित सीमा से ऊपर के ऋण के लिए कम ब्याज प्रदान किया जाता  है।

पात्रता: बिजनेस में स्किल प्राप्त महिलाएं इस योजना के लिए  पात्र है।

6. मुद्रा योजना : (Government Scheme for Women)

अगर बात करें मुद्रा योजना की तो यह प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का भाग है। इस योजना के तहत महिलाएं  स्वयं का ब्यूटी पार्लर, ट्यूशन सेंटर या सिलाई की दुकानें जैसे छोटे व्यवसाय शुरू कर सकती है यही नहीं इसमें 3 भागों के आधार पर आपको लोन प्रदान किया जाता है जिसमें :

शिशु ऋण: शुरुआती चरण में बिजनेस बनाने के लिए 50,000 रुपये तक का अनुदान।

किशोर ऋण: अगर आप अपने बिजनेस को और भी बढ़ाना चाहते है तो इसके तहत आपको 50,000 से 5 लाख तक का लोन दिया जाता है।

तरूण ऋण: इसमें अगर आप अपने बिजनेस को अपडेट करना चाहते है तो इसके तहत आपको 10 लाख तक का लोन प्रदान किया जाएगा।

इन सभी योजनाओं से जुडी अन्य जानकारी जैसे की आवेदन का तरीका और अन्य पात्रता के लिए https://www।myscheme।gov।in/schemes/us वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।

जाने और खबर :-

5 लाख से भी कम में Business हुआ आसान, नोट करलें यह बिजनेस की लिस्ट, कम निवेश मुनाफा डबल

One thought on “GOVERNMENT SCHEME FOR WOMEN : महिलाओं के लिए बिजनेस शुरू करना हुआ आसान, इन योजनाओं पर सरकार दे रही बिना ब्याज लोन, आज ही करें आवेदन ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *